उन्नाव: कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, ग्रामीणों ने किया मार्ग जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के भैसई नौबस्ता गांव के समीप रविवार सुबह दंपती की बाइक को इनोवा कार ने टक्कर मार दी। हादसे मे दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने रायबरेली उन्नाव मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन जाम नहीं खुलवा सकी। सीओ बीघापुर मौके पर पहुंचकर लोगों को …

उन्नाव। उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के भैसई नौबस्ता गांव के समीप रविवार सुबह दंपती की बाइक को इनोवा कार ने टक्कर मार दी। हादसे मे दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने रायबरेली उन्नाव मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन जाम नहीं खुलवा सकी। सीओ बीघापुर मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में जुटे हैं।

बीघापुर थाना क्षेत्र के सिकंदर पुर कर्ण गांव के रहने गुड्डू बाजपेई 40 पुत्र टेनी बाजपेयी और उनकी पत्नी सीता शुक्लागंज निवासी भतीजी की शादी मे शनिवार को शामिल होने के लिए गए थे। रविवार सुबह बारात को विदा करके घर वापस लौट रहे थे। अभी वह अचलगंज थाना क्षेत्र के भैसई नौबस्ता गांव के समीप पहुंचे ही थे। इसी दरम्यान सामने से आ रही इनोवा कार.ने उनकी बाइक टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई।

आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर ईंट पत्थर रखकर जमकर हंगामा काटा। अचलगंज थानाध्यक्ष संदीप शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने और जाम खुलने नहीं दिया। जिसके बाद क्षेत्राधिकारी बीघापुर डीपी सिंह मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने में जुटे हुए हैं। मृतक दंपति के दो बेटे चित्रांश 14 और अनिकेत 6 रो-रोकर आहत है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: आज नहीं जारी होगा बीजेपी का संकल्प पत्र, लता दीदी के निधन के चलते कार्यक्रम को किया गया रद्द

संबंधित समाचार