सीतापुर : धारदार हथियार से पति ने काट ली पत्नी की नाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिधौली/सीतापुर। कस्बे के नरोत्तम नगर उत्तरी मोहल्ले में शुक्रवार की देर रात एक पुलिस कर्मी ने किसी बात से नाराज होकर अपनी पत्नी की धारदार से नाक काट दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसका इलाज कराया गया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का …

सिधौली/सीतापुर। कस्बे के नरोत्तम नगर उत्तरी मोहल्ले में शुक्रवार की देर रात एक पुलिस कर्मी ने किसी बात से नाराज होकर अपनी पत्नी की धारदार से नाक काट दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसका इलाज कराया गया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सिधौली कस्बे के मोहल्ला नरोत्तम नगर उत्तरी निवासी कोमल 25 का किसी बात को लेकर उसके पति वीरेंद्र से विवाद हो गया था। आरोप है कि तैश में आकर वीरेंद्र ने धारदार से पत्नी की नाक काट दी। जिससे वह जख्मी हो गई। आरोपी वीरेंद्र पुलिस विभाग का आरक्षी बताया जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि वह रायबरेली में तैनात है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने जांच पड़ताल की है। कोतवाली प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पत्नी की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पति रायबरेली में सिपाही के पद पर कार्यरत है। यदि तहरीर आती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-लता मंगेशकर के निधन से शोक में डूबा खेल जगत, विराट कोहली-वीरेंद्र सहवाग समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार