वाराणसी: कांग्रेस नेता अजय राय पर केस दर्ज, पीएम और सीएम पर दिया था यह विवादित बयान
वाराणसी। वाराणसी के पिंडरा विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय पर भड़काऊ भाषण देने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आरओ ने जांच कर कांग्रेस नेता अजय राय के खिलाफ केस दर्ज कराई है। बता दें कि तीन दिन पूर्व कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय का एक वीडियो वायरल हुआ …
वाराणसी। वाराणसी के पिंडरा विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय पर भड़काऊ भाषण देने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आरओ ने जांच कर कांग्रेस नेता अजय राय के खिलाफ केस दर्ज कराई है। बता दें कि तीन दिन पूर्व कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वे सात मार्च को बनारस में मतदान के दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नमक के साथ जमीन में गाड़ने की बात कहते हुए सुनाई दे रहे हैं।
अजय राय के इस अमर्यादित बयान की भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव अधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। जिस पर चुनाव अधिकारी ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच की। जांच के बाद चुनाव अधिकारी की तरफ से अजय राय को नोटिस दे कर 48 घंटे में जवाब मांगा गया। अजय राय का जवाब संतोषजनक न होने पर आरओ ने उनके खिलाफ एफआइआर का आदेश दिया।
यह भी पढ़ें:-पुडुचेरी की उपराज्यपाल सुंदरराजन, मुख्यमंत्री रंगासामी ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया
इसी आदेश के क्रम में फूलपुर थाने में उप निरीक्षक रामकृष्ण यादव ने मुकदमा दर्ज कराया। एफआइआर में लोगों में घृणा फैलाने, भीड़ एकत्रित करने, अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने, आचार संहिता व कोविड नियमों का उल्लंघन करने की धाराओं का उल्लेख करते हुए गंभीर धाराओं को लगाया गया है। इस बाबत वाराणसी में अब विधिक कार्रवाई की तैयारियां की जा रही हैं।
यह भी पढ़ें:-U19 World Cup: बीसीसीआई ने अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ियों को 40-40 लाख रुपये देने का किया ऐलान
