जसपुर: बैगास न होने से चार दिन से बंद पड़ी है नादेही चीनी मिल, किसान परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। बैगास न होने के कारण नादेही चीनी मिल चार दिन से बंद पड़ी हुई है। गन्ने की तौल न होने से गन्ना लेकर पहुंचे किसान परेशान हैं, जिससे उनमें आक्रोश है। किसानों ने तुरंत मिल चलाने की मांग की है। जसपुर क्षेत्र की नादेही चीनी मिल में बैगास ( ईंधन ) समाप्त …

जसपुर, अमृत विचार। बैगास न होने के कारण नादेही चीनी मिल चार दिन से बंद पड़ी हुई है। गन्ने की तौल न होने से गन्ना लेकर पहुंचे किसान परेशान हैं, जिससे उनमें आक्रोश है। किसानों ने तुरंत मिल चलाने की मांग की है।

जसपुर क्षेत्र की नादेही चीनी मिल में बैगास ( ईंधन ) समाप्त हो गई । जिसके कारण 2 फरवरी को ईंधन के आभाव में मिल बंद हो गई। मिल के बंद होने से गन्ने की तौल भी नहीं हो पा रही है। तौल बंद होने के कारण मिल के गनना यार्ड में गन्ने से लदी हुई सैकडों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी हुई हैं। ऊपर से मिल बंद होने के दौरान वर्षा हो गई । जिससे यार्ड में जलभराव व कीचड़ हो गया है। गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां कीचड़ में खड़ी हैं। जिन्हें आगे-पीछे करने में किसानों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
गन्ने की तौल न हो पाने कारण मिल यार्ड में 200 से भी ज्यादा गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी हुई हैं। किसान पिछले चार दिन से भूखे-प्यासे कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे पडे़ हैं। गुस्साए किसानों ने कहा कि बैगास न होने के कारण मिल पिछले कई दिन से बंद पड़ी है। जिससे उन्हें अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । लेकिन मिल प्रशासन इस मामले को गम्भीरता से नहीं ले रहा है। वह चार दिन से अभी तक बैगास का प्रबंध नहीं कर पाया है। किसानों ने बैगास की व्यवस्था कर तुरंत मिल को चलाने की मांग की है।

भाकियू नेताओं ने की मिल प्रबंधन से बात
जसपुर। चार दिन से चीनी मिल बंद पड़ी होने की सूचना मिलने पर भारतीय किसान यूनियन (युवा) के प्रदेश महा सचिव सरदार बलजिन्दर सिंह उर्फ बंटी व नगर अध्यक्ष सरदार अमन प्रीत सिंह मौके पर पहुंचे और परेशान किसानों से बातचीत की। उसके बाद भाकियू नेता किसानों के साथ मिल के प्रशासनिक कार्यालय पहुंचे। लेकिन रविवार अवकाश होने के कारण कोई अधिकारी नहीं मिल पाया। उसके बाद वो मिल कारखाने की ओर पहुंचे और दूरभाष पर मिल अधिकारियों से बात की। जिस पर उन्होंने बैगास की व्यवस्था में मिल से बाहर जाने की बात कही। कुछ देर बाद मिल के इंचार्ज सीसीओ हेम चन्द्र ने मौके पर पहुंचकर भाकियू नेताओं से बात कर मिल के जल्द से जल्द चलाने का आश्वासन दिया ।

संबंधित समाचार