हरदोई: कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस व आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5863 लीटर शराब के साथ 107 लोग गिरफ्तार
हरदोई। पुलिस व आबकारी विभाग के संयुक्त अभियान में 24 घंटे के भीतर 5863 लीटर कच्ची शराब सहित 107 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत ये बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी प्रेसवार्ता में घटनाओं का खुलासा करते हुए बताया कि 24 घण्टे के विशेष अभियान के तहत जनपद …
हरदोई। पुलिस व आबकारी विभाग के संयुक्त अभियान में 24 घंटे के भीतर 5863 लीटर कच्ची शराब सहित 107 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत ये बड़ी कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी प्रेसवार्ता में घटनाओं का खुलासा करते हुए बताया कि 24 घण्टे के विशेष अभियान के तहत जनपद हरदोई के 24 थानों की पुलिस टीमों व आबकारी विभाग के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग करते हुए भारी मात्रा मे अवैध शराब व अवैध शराब बनाने के उपकरण सहित बरामद कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। सभी थानाक्षेत्रों से कुल 5863 लीटर शराब समेत 107 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
इस मौके पर आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर राम अवध सरोज, गिरीश कुमार, जितेंद्र प्रताप सिंह, अमित कुमार के अलावा संबंधित थानाक्षेत्रों के इंस्पेक्टर व थानाप्रभारी और उनकी टीम की सराहना की गई।
यह भी पढ़ें: स्मृति शेष: सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने गढ़वाली गीत गाकर उत्तराखंडी सिनेमा को कर दिया अमर
