बरेली: बरेली राइडर्स ने जीता बीडीसी टूर्नामेंट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बैंक ऑफ बड़ौदा व बरेली विकास प्राधिकरण की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित बीडीसी टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बरेली राइडर्स ने जीत हासिल कर कप अपने नाम किया। रविवार को फाइनल मैच बरेली राइडर्स और बरेली टाइगर्स के बीच खेला गया। जिसमें बरेली राइडर्स ने टॉस जीतकर ने पहले फील्डिंग …

बरेली, अमृत विचार। बैंक ऑफ बड़ौदा व बरेली विकास प्राधिकरण की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित बीडीसी टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बरेली राइडर्स ने जीत हासिल कर कप अपने नाम किया। रविवार को फाइनल मैच बरेली राइडर्स और बरेली टाइगर्स के बीच खेला गया। जिसमें बरेली राइडर्स ने टॉस जीतकर ने पहले फील्डिंग का फैसला किया। बरेली टाइगर्स ने 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 116 रन बनाए जिसमें सर्वाधिक अनुराग ने 52 रनों व आर्यन ने 18 रनों का योगदान दिया।

राइडर्स के लिए रंजीत व अदीब खान ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए बरेली राइडर्स ने 19 वें ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य शर्मा के 54 व आरिश के 12 रनों की मदद से लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। जिसमें बरेली टाइगर्स के लिए असद ने 2 विकेट लिए। जिसमे लक्ष्य शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। लक्ष्य शर्मा को बेस्ट बल्लेबाज, अभिषेक मौर्य को बेस्ट बॉलर व मुहम्मद आरिश को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। मैच से पहले महान गायिका लता मंगेशकर के देहांत पर दो मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रीय शोक मनाया गया।

मुख्य अतिथि एजीएम बैंक ऑफ बड़ौदा रंजीव बंसल व विशिष्ट अतिथि डा. दीपक पंत, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, एलडीएम बैंक ऑफ बड़ौदा एमएम प्रसाद, वित्त लेखाधिकारी वीरेंद्र कुमार, किशोर कुमार, मो. कमर, मो. चमन ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरित किये। इस अवसर पर अशोक शर्मा, शिवकुमार, राठी सोहेल अंसारी, माजिद खान, दर्शन निर्विकार खरे, अभिलाषा यादव, पंकज, सिहान, मोहम्मद तबरेज, आदर्श भारद्वाज, सुमित चौहान,

अभिषेक सिंह, हरिशंकर, सुमित चौरसिया, राहुल कपूर, अभिषेक द्विवेदी, ज्योति गिरी, अमन कुमार, दिनेश सिंह, योगेश कुमार आदि उपस्थित रहे। मैच की अंपायरिंग मो. फैजान व अब्दुल जीशान ने की। कार्यक्रम का संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद ने किया। अंत में टूर्नामेंट आयोजक नितेश भारद्वाज ने सभी का आभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार