लखनऊ: पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन की धोखाधड़ी करने वाली महिला समेत चार आरोपी पकड़े
लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में महिला ठग समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें नगराम थानांतर्गत अचलीखेड़ा निवासी ऊषा देवी, ऊषा के दोनों बेटे राजबहादुर उर्फ सुनील कुमार व रमेश कुमार और एक अन्य अभियुक्त रामनरेश शामिल हैं। एक ही प्लॉट …
लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में महिला ठग समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें नगराम थानांतर्गत अचलीखेड़ा निवासी ऊषा देवी, ऊषा के दोनों बेटे राजबहादुर उर्फ सुनील कुमार व रमेश कुमार और एक अन्य अभियुक्त रामनरेश शामिल हैं।
एक ही प्लॉट को कई लोगों को बेचकर ठगा
मामले की जानकारी देते हुए मोहनलालगंज कोतवाली प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ऊषा देवी की मोहनलालगंज के अचलीखेड़ा में ही पैतृक जमीन थी। जिसे इन लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर कई लोगों को बैनामा कर बेचा। इस संबंध में मामला दर्ज होने के बाद से ही सभी फरार थे। मुखबिर से सूचना मिलने पर रविवार को सभी को बक्शाखेड़ा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। सभी कहीं भागने की फिराक में थे।
यह भी पढ़ें; हरदोई: कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस व आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5863 लीटर शराब के साथ 107 लोग गिरफ्तार
