60 हजार रुपए रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल एवं वकील सहित तीन व्यक्ति रंगे हाथों पकड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के एक दल ने अजमेर में पुलिस वृत्ताधिकारी (दरगाह) के रीडर सहित तीन लोगों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने सोमवार को यहां बताया कि दल ने आरोपी रीडर एवं हेड कांस्टेबल भागचंद रावत और वकील मनीष शर्मा एवं कुशाल सिंह …

जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के एक दल ने अजमेर में पुलिस वृत्ताधिकारी (दरगाह) के रीडर सहित तीन लोगों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो के प्रवक्ता ने सोमवार को यहां बताया कि दल ने आरोपी रीडर एवं हेड कांस्टेबल भागचंद रावत और वकील मनीष शर्मा एवं कुशाल सिंह को शिकायतकर्ता से कथित तौर पर 60 हजार रुपए रिश्वत लेते रविवार रात रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

परिवादी ने शिकायत की थी कि उसके एवं उसके परिवार वालों के खिलाफ पुलिस थाना गंज में दर्ज प्रकरण में अंतिम रिपोर्ट लगाने की एवज में भागचंद रावत एवं मनीष शर्मा तीन लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।

ब्यूरो की टीम ने शिकायत का सत्यापन कर रविवार रात तीनों आरोपियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। हैड कांस्टेबल पुलिस वृत्ताधिकारी ( दरगाह) का रीडर है। आरोपियों के निवास एवं अन्य ठिकानों पर छापेमारी जारी है। एसीबी मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर आगे जांच करेगा।

ये भी पढ़ें-

शांतिश्री पंडित जेएनयू की कुलपति नियुक्त की गईं

संबंधित समाचार