रायबरेली: अनियंत्रित कार पुलिया से टकराई, भीषण टक्कर से कार में लगी आग, दो की हुई मौत
रायबरेली। बीती रात अनियंत्रित कार पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी की कार में आग लग गई। एक युवक आग का गोला बनी कार से बाहर नहीं निकल सका और उसकी जलकर मौत हो गई। वहीं कार पर सवार तीन लोगों ने किसी तरह जान बचाई लेकिन एक महिला की लखनऊ ट्रामा सेंटर …
रायबरेली। बीती रात अनियंत्रित कार पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी की कार में आग लग गई। एक युवक आग का गोला बनी कार से बाहर नहीं निकल सका और उसकी जलकर मौत हो गई। वहीं कार पर सवार तीन लोगों ने किसी तरह जान बचाई लेकिन एक महिला की लखनऊ ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।
घटना गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के कलौली गांव की है। बताते हैं कि अनुज कुमार (30) पुत्र सोहनलाल अपनी कार फोर्ड इकोस्पोर्ट UP78ईएन7903 से अपने पिता सोहन लाल (62), माता चंद्रावती (60) व भांजी आस्था पुत्री हरिशंकर निवासीगण भूपगंज थाना सरेनी, उन्नाव में शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। रात करीब एक बजे घना कोहरा होने से कार थाना गुरबक्शगंज क्षेत्र अंतर्गत किलौली एसजेएस स्कूल के पास पुलिया से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई और कार में आग लग गई।
हादसे में सोहनलाल की मौके पर ही मौत हो गई तथा चंद्रावती, आस्था और अनुज को उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से चंद्रावती व आस्था को ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया था। वहीं ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान चंद्रावती की मृत्यु हो गई है। मौके पर पहुंची थाना गुरबक्शगंज पुलिस टीम द्वारा जांच पड़ताल की गई।
पढ़ें- बहराइच: दबंगों ने रंजिश में गिराई महिला के मकान की दीवार, नहीं दर्ज हुआ केस
