बाराबंकी: लापता युवक का कुएं में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
बाराबंकी। 3 दिन से लापता युवक का शव सोमवार को कुंए से बरामद हुआ है। किसी अनहोनी की आशंका के दृष्टिगत युवक के परिजन कुएं में कांटा डालकर इसकी तलाश कर रहे थे, इसी दौरान उसका शव कांटे में फंस गया। युवक पर गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ का …
बाराबंकी। 3 दिन से लापता युवक का शव सोमवार को कुंए से बरामद हुआ है। किसी अनहोनी की आशंका के दृष्टिगत युवक के परिजन कुएं में कांटा डालकर इसकी तलाश कर रहे थे, इसी दौरान उसका शव कांटे में फंस गया। युवक पर गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था जिसको लेकर पिछले एक माह से परेशान चल रहा था।
हैदरगढ़ कोतवाली अंतर्गत रानीखेर मजरे लाही निवासी कल्लू रावत करीब (35 ) पुत्र भद्दू पिछले 3 दिन से लापता था। किसी अनहोनी की आशंका के दृष्टिगत सोमवार को युवक के परिजन गांव के दक्षिण दिशा में भड़खोरिया मजरे लाही गांव में स्थित लोहारन के कुएं में उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान कुएं में डाले गए कांटे में युवक का शव फंस गया। जिसे बाद में पहुंची पुलिस ने बाहर निकलवाया और शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कल्लू गत एक माह से एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराए गए छेड़छाड़ के मुकदमे को लेकर परेशान चल रहा था वह तीन दिन पहले शुक्रवार को घर से निकला हुआ था जो वापस घर नहीं लौटा। मृतक का शव मिट्टी में लपटा हुआ था और पूरा शरीर फूल गया था। कोतवाली प्रभारी हैदरगढ़ बृजेश वर्मा का कहना है कि परिवार जन ने आत्महत्या करने की बात लिख कर दी है। शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है उसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
पढ़ें- गोरखपुर: रोडवेज बस और वाहन की भीषण टक्कर, तीन की हुई मौत
