मध्य प्रदेश: पेड़ से टकराई कार, तीन लोगों की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में सोमवार को एक कार के पेड़ से टकरा जाने से इसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। चंदिया पुलिस थाना प्रभारी राघवेन्द्र तिवारी ने बताया कि यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग- 43 में ग्राम दुग्बार के पास सुबह छह बजे के आसपास …

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में सोमवार को एक कार के पेड़ से टकरा जाने से इसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। चंदिया पुलिस थाना प्रभारी राघवेन्द्र तिवारी ने बताया कि यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग- 43 में ग्राम दुग्बार के पास सुबह छह बजे के आसपास हुई। उन्होंने कहा कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तिवारी ने बताया कि हादसे के वक्त ये लोग शहडोल से कटनी लौट रहे थे।

इसे भी पढ़ें-

ओडिशा में कोविड-19 के 1,497 नए मामले, 20 और मरीजों की मौत

 

संबंधित समाचार