सीतापुर: अवैध असलहा बनाने की तीन फैक्ट्रियों का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। एसपी आरपी सिंह के निर्देश पर अवैध असलहा फैक्ट्रियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस टीम ने अलग अलग थाना क्षेत्रों से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर तीन अवैध असलहा फैक्ट्रियों को भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से भारी संख्या में निर्मित व अर्धनिर्मित असलहे, असलहे बनाने के उपकरण …

सीतापुर। एसपी आरपी सिंह के निर्देश पर अवैध असलहा फैक्ट्रियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस टीम ने अलग अलग थाना क्षेत्रों से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर तीन अवैध असलहा फैक्ट्रियों को भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से भारी संख्या में निर्मित व अर्धनिर्मित असलहे, असलहे बनाने के उपकरण आदि बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों को जेल रवाना कर दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर अपराधी है, जो पूर्व में भी अवैध शस्त्र निर्माण, विक्रय, उनके प्रयोग व चोरी, नकबजनी आदि जैसे विभिन्न अपराधों में लिप्त रहे हैं।

अभियुक्तों द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति के संबंध में सूचना व साक्ष्य संकलित कर उसको जब्त भी किया जाएगा। एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई के सिलसिले में रेउसा पुलिस ने क्षेत्र के बेदौरा गांव के पास से अवैध असलहे बनाते समय क्षेत्र के ही लोनियनपुरवा मजरा मानपुर सिकरी गांव निवासी ओम प्रकाश व टापरपुरवा मजरा मानपुर निवासी किशोरी को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पुलिस ने दो निर्मित अवैध तंमचा 12 बोर, दो अर्द्धनिर्मित अवैध तमंचे 12 बोर, दो अर्द्धनिर्मित अवैध तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस व अवैध शस्त्र बनाने व मरम्मत करने के उपकरण बरामद किए।

इसके अलावा तालगांव पुलिस ने इलाके के दनियालपुर फत्तेमलपुर के पास सूखी नहर से लहरपुर इलाके के चंदेसुवा गांव निवासी रामसागर को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से पुलिस टीम ने दो निर्मित अवैध तमंचा 12 बोर, चार निर्मित अवैध तमंचा 315 बोर, चार अर्द्धनिर्मित अवैध तमंचा, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस 12 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर, एक मिस कारतूस 12 बोर व अर्द्धनिर्मित उपकरण व शस्त्र बनाने, मरम्मत करने के उपकरण बरामद हुए हैं।

इसी तरह बिसवां कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के पुरैनी गांव के पास से सदरपुर इलाके के लालपुर गांव निवासी फिरोज को दबोचा है। इसके कब्जे से पुलिस ने एक निर्मित अवैध तंमचा 315 बोर, पांच निर्मित अवैध तमंचे 12 बोर, छह अर्द्धनिर्मित अवैध तमंचे, अवैध शस्त्र बनाने व मरम्मत करने के उपकरण बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों को जेल रवाना कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: बलहा सीट से किरन भारती को कांग्रेस ने दिया टिकट तो प्रियंका ने छोड़ी पार्टी, जानें वजह

संबंधित समाचार