किच्छा: टोल टैक्स मांगने पर विवाद, कर्मचारियों से मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। रुद्रपुर-किच्छा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोल प्लाजा पर टोल टैक्स मांगने को लेकर हुए विवाद में कार सवार कुछ लोगों ने टोल कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। इस दौरान कार सवार लोगों ने तलवारें निकाल लीं, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। हमलावरों द्वारा 2 कर्मचारियों से मारपीट किए जाने का पूरा मामला …

किच्छा, अमृत विचार। रुद्रपुर-किच्छा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोल प्लाजा पर टोल टैक्स मांगने को लेकर हुए विवाद में कार सवार कुछ लोगों ने टोल कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। इस दौरान कार सवार लोगों ने तलवारें निकाल लीं, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। हमलावरों द्वारा 2 कर्मचारियों से मारपीट किए जाने का पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद गया। तलवार के हमले से टोल प्लाजा के 2 कर्मचारी घायल हो गए।

इस दौरान टोल कर्मचारियों ने दो हमलावरों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। चौकी पुलिस ने दोनों हमलावरों को हिदायत देकर छोड़ दिया। टोल प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 8 बजे रुद्रपुर से किच्छा की तरफ आ रही कार को टोल प्लाजा के 11 नंबर लेन में कर्मचारियों ने टोल टैक्स के लिए रोक दिया। आरोप है कि कार सवार लोगों ने टोल टैक्स देने से इनकार करते हुए गालीगलौज शुरू कर दी। जिसके बाद कर्मचारी तथा कार सवार लोगों में विवाद हो गया।

इस दौरान कार सवार लोगों ने तलवारें निकालते हुए टोल बैरियर के कर्मचारी अजय कुमार एवं अरुण पर हमला बोल दिया। घटना में दोनों कर्मचारी घायल हो गए। इस दौरान मौके पर पहुंचे अन्य कर्मचारियों ने दो हमलावरों को पकड़कर चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। टोल प्रबंधक राहुल शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पकड़े गए दोनों हमलावरों को पुलिस ने कड़ी चेतावनी देकर रिहा कर दिया। गत वर्ष किसानों द्वारा कृषि कानून को लेकर किए गए आंदोलन के बाद से टोल टैक्स को लेकर वाहन स्वामियों तथा टोल कर्मचारियों के बीच विवाद होना आम बात हो गई है। टोल टैक्स पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम कैद होने के बाद वायरल हो गया।

संबंधित समाचार