मेरठ में जयंत चौधरी की जनसभा में मची भगदड़, एक युवक का टूटा पैर
मेरठ। यूपी चुनाव में जनसभा और रैलियों का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी जिले में एक जनसभा करने गए थे। इस दौरान जयंत के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई और इस भगदड़ में एक युवक का पैर टूट गया। बता दें कि रालोद प्रमुख …
मेरठ। यूपी चुनाव में जनसभा और रैलियों का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी जिले में एक जनसभा करने गए थे। इस दौरान जयंत के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई और इस भगदड़ में एक युवक का पैर टूट गया।

बता दें कि रालोद प्रमुख जयंत चौधरी सिवालखास विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार हाजी गुलाम मोहम्मद के लिए प्रचार करने गए थे। उनके साथ रालोद कार्यकर्ता भी चल रहे थे और सभी ट्रैक्टर पर सवार थे।
वहीं कुछ कार्यकर्ता पैदल भी चल रहे थे। इसी दौरान जयंत के साथ कार्यकर्ताओं और लोगों में होड़ मच गई और साथ चल रहे एक कार्यकर्ता जिसका नाम राजू है उसका पैर ट्रैक्टर के नीचे आ गया और उसका पैर टूट गया। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही लोगों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें: Adam Gilchrist ने किया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का ‘पर्दाफाश’, बोले-‘लैंगर की छवि राक्षस जैसी बनाई’
