23 साल पहले आज ही के दिन अनिल कुंबले ने एक ही पारी में लिए थे 10 विकेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

7 फरवरी 1999, ये तारीख भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार है। 23 साल पहले आज ही के दिन भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले ने टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लेकर इतिहास रचा था। जंबो ने यह कारनामा दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में पाकिस्तान के खिलाफ किया था। दिल्‍ली में खेले …

7 फरवरी 1999, ये तारीख भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार है। 23 साल पहले आज ही के दिन भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले ने टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लेकर इतिहास रचा था। जंबो ने यह कारनामा दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में पाकिस्तान के खिलाफ किया था। दिल्‍ली में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया और फैंस की धड़कने तेज थी, क्‍योंकि दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज का पहला मैच पाकिस्‍तान पहले ही जीत चुका था। दूसरे मैच के चौथे दिन पाकिस्‍तान टीम 420 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने मैदान पर उतरी थी। बड़े लक्ष्‍य के जवाब में सईद अनवर और शाहिद अफरीदी ने बिना विकेट गंवाए 101 रन भी जोड़ दिए थे।

17 अक्तूबर, 1970 को जन्में कुंबले ने 1990 में इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इसके बाद कुछ ही समय के भीतर देश-विदेश में ‘जंबो’ की गेंदबाजी का लोहा माना जाने लगा। कुंबले की जिंदगी में सात फरवरी 1999 का दिन हमेश-हमेशा के लिए यादगार बन गया, जब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट पारी में 26.3 ओवर में 74 रन देकर पूरे 10 विकेट झटके थे।

कुंबले से पहले इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर जिम लेकर ने 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी के सभी 10 विकेट (51.2-23-53-10) लेने का कारनाम किया था। बाद कुंबले ऐसा करने वाले विश्व के महज दूसरे गेंदबाज थे। पिछले 22 सालों में कोई भी गेंदबाज इस कीर्तिमान तक नहीं पहुंच सका था। हालांकि, न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने 2021 में भारत के खिलाफ मुंबई में 10 विकेट लेकर इस रिकॉर्ड की बराबरी की।

कुंंबले

पाकिस्तान की टीम 1999 में भारत दौरे पर आई थी। तब दो टेस्ट मैच की सीरीज में भारत 0-1 से पाकिस्तान के खिलाफ पिछड़ रहा था। चेन्नई टेस्ट हारने के बाद दंगल दिल्ली में होना था। पाकिस्तान के खिलाफ फिरोज शाह कोटला टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 252 रन बनाकर पाकिस्तान को 172 पर ऑलआउट कर दिया था। इसके बाद कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शानदार बल्लेबाजी की। साथ ही ओपनर सदगोपन रमेश (96) की बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 339 रन बनाए और मेहमान टीम के सामने जीत के लिए 420 रन का लक्ष्य रखा। पाकिस्तान की टीम यह मैच ड्रॉ कराने के लिए खेल रही थी, लेकिन कुंबले ने चिर प्रतिद्वंद्वी टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और भारतीय टीम को 212 रन से शानदार जीत दिलाई।

Image

जब कुंबले 9 विकेट ले चुके थे, तब कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने दूसरी एंड से गेंदबाजी कर रहे जवागल श्रीनाथ को कहा कि वह ऑफ स्टंप से बाहर गेंद फेंकें, ताकि उन्हें विकेट न मिले और कुंबले विकेट मिल सके। कुंबले ने मैच की पहली पारी में भी चार विकेट लिए थे और वह कुल 14 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने।

Image

बेंगलुरु में जन्मे कुंबले के नाम 132 टेस्ट में कुल 619 विकेट दर्ज हैं। वहीं वनडे में उन्होंने 271 मैचों में कुल 337 विकेट लिए। कुंबले के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 1136 विकेट हैं। उन्होंने 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। टेस्ट क्रिकेट में मुथैया मुरलीधरन (800), शेन वॉर्न (708) और जेम्स एंडरसन (632) के बाद कुंबले चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वहीं वनडे में उन्होंने 271 मैचों में कुल 337 विकेट लिए। कुंबले के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 1136 विकेट हैं।

ये भी पढ़ें : Adam Gilchrist ने किया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का ‘पर्दाफाश’, बोले-‘लैंगर की छवि राक्षस जैसी बनाई’

संबंधित समाचार