बरेली: भाजपा सरकार ने युवाओं को नौकरी के नाम पर दी लाठियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। भाजपा ने गरीबों, किसानों, मजदूरों, दलितों और पिछड़ों को झूठे वादे करके ठगने का काम किया। भाजपा ने युवाओं को नौकरी के नाम पर लाठियां बरसाई हैं। झूठे वक्तव्यों से पूरा प्रदेश अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है और प्रदेश की जनता अखिलेश यादव को उम्मीद की नजर से देख रही …

बरेली,अमृत विचार। भाजपा ने गरीबों, किसानों, मजदूरों, दलितों और पिछड़ों को झूठे वादे करके ठगने का काम किया। भाजपा ने युवाओं को नौकरी के नाम पर लाठियां बरसाई हैं। झूठे वक्तव्यों से पूरा प्रदेश अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है और प्रदेश की जनता अखिलेश यादव को उम्मीद की नजर से देख रही है।

यह बातें समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहीं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे के आधार पर दावा कि यहां से बीजेपी साफ हो रही है। भाजपा सरकार ने दलित पिछड़ों का तो अपमान किया ही, ब्राह्मण समाज को भी सम्मान देने का काम नहीं किया। अब समय आ गया है 2022 में भाजपा की आरक्षण विरोधी सरकार उखाड़ फेंकी जाए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप, शमीम खान सुल्तानी, रविंदर यादव, गौरव सक्सेना, प्रवक्ता मयंक शुक्ला, संजीव यादव, कमल साहू, विशाल कश्यप, जयपाल कश्यप, सुमित यादव, द्रोण कश्यप, शिवम, राज कश्यप, अमित कश्यप, पप्पू सक्सेना, हरिओम प्रजापति आदि मौजूद रहे ।

ये भी पढ़ें-

संबंधित समाचार