बरेली: शादी में जरी कारीगर ने महिला से की छेड़छाड़
बरेली,अमृत विचार। एक शोहदे की दुस्साहस इतना बढ़ गया कि उसने शादी समारोह में पहुंची महिला से सबके सामने छेड़छाड़ कर दी। हरकत होने के बाद महिला ने जब विरोध किया तो शोहदे ने साथियों के साथ मिलकर महिला व उसके परिजनों के साथ मारपीट कर दी। महिला की तहरीर पर बरादरी पुलिस ने रिपोर्ट …
बरेली,अमृत विचार। एक शोहदे की दुस्साहस इतना बढ़ गया कि उसने शादी समारोह में पहुंची महिला से सबके सामने छेड़छाड़ कर दी। हरकत होने के बाद महिला ने जब विरोध किया तो शोहदे ने साथियों के साथ मिलकर महिला व उसके परिजनों के साथ मारपीट कर दी।
महिला की तहरीर पर बरादरी पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन महिला ने चौकी पुलिस पर अनावश्यक तौर पर उससे रुपये लेने का भी आरोप लगया है।
बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बताया कि 5 फरवरी को जोगी नवादा स्थित एक मैरिज हॉल में वह परिवार के साथ परिचित के शादी समारोह में गई थी। बताया कि वहां क्षेत्र के ही रहने वाला जरी कारीगर नदीम भी अपने परिवार के साथ शादी में शामिल हुआ। महिला ने बताया कि वह शादी नदीम के रिश्तेदार की ही थी।
बताया कि शाम करीब 5 बजे नदीम ने उससे छेड़छाड़ कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी और उसके परिजनों समेत अन्य लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। झगड़ा शांत होने के बाद महिला परिजनों के साथ वापस घर लौटी और चौकी जोगी नवादा पहुंची। तहरीर देते हुए जरी कारीगर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
वहीं बारादरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन आरोप है कि दरोगा ने इसके एवज में पीड़िता से चार हजार रुपये लिए। पीड़िता ने बताया कि दरोगा ने महिला के पक्ष को और मजबूत करने की बात कहते हुए रुपयों की मांग की थी।
ये भी पढ़ें-
बरेली: मातृत्व-वंदना योजना में घपला, प्रभारी के वित्तीय प्रभार सीज
