2023 में ईद पर रिलीज होगी भाईजान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ 2023 में ईद के अवसर पर रिलीज होगी। बॉलीवुड फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला, सलमान खान को लेकर फिल्म कभी ईद कभी दिवाली बना रहे हैं। View this post on Instagram A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) सलमान खान के साथ …

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ 2023 में ईद के अवसर पर रिलीज होगी। बॉलीवुड फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला, सलमान खान को लेकर फिल्म कभी ईद कभी दिवाली बना रहे हैं।

सलमान खान के साथ ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में पूजा हेगड़े दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर पर हैंडल जानकारी दी है कि सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला ने ‘कभी ईद कभी दिवाली’ के लिए ईद 2023 की डेट ब्लॉक कर ली है।

फिल्म ईद 2023 वीकेंड के दौरान बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। ‘कभी ईद कभी दिवाली’ पारिवारिक पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। इस फिल्म सलमान खान के अलावा और भी कई कलाकार काम करेगे जो फिल्म में उनके रिश्तेदारों के किरदार निभाएंगे।

पढ़ें- Valentine Week: प्रपोज डे पर इस खास अंदाज में करें अपने प्यार का इजहार

संबंधित समाचार