मुरादाबाद : उधार की रकम मांगने पर महिला से की अश्लीलता
मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला विद्यानगर हरथला रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली महिला ने एसएससी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर में उसकी बड़ी बहन रहती है। करीब एक साल पूर्व उसने अपनी बड़ी बहन के कहने पर गणेशपुर गांव में ही रहने …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला विद्यानगर हरथला रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली महिला ने एसएससी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर में उसकी बड़ी बहन रहती है। करीब एक साल पूर्व उसने अपनी बड़ी बहन के कहने पर गणेशपुर गांव में ही रहने वाले दो सगे भाइयों को 3 महीने के लिए 50 हजार रुपए उधार दिए थे। समय बीतने के बाद भी आरोपियों ने उसकी रकम नहीं लौटाई।
जबकि पीड़िता लगातार अपने पैसों के लिए तकादा कर रही थी। आरोप है कि आरोपी दो-चार दिन का बहाना बनाकर उसे टरका रहे थे। पीड़िता अपनी रकम मांगने के लिए कई बार आरोपियों के घर भी गए मगर उन्होंने उसे हर बार बहाना बनाकर टरका दिया। आरोप है कि 3 फरवरी को दोनों भाइयों में उसे पैसे लेकर लिए अपने घर बुलाया। पीड़िता वहां पहुंची तो दोनों भाइयों ने उसे घर के अंदर बुला लिया और बुरी नियत से दबोच लिया तथा उसके साथ छेड़खानी की।
विरोध करने पर दोनों भाइयों ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। विरोध पर मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। अपनी इज्जत बचाने के लिए महिला ने शोर मचाया तो उसकी बड़ी बहन वह गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह महिला को बचाया। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर रुपए मांग में आई तो तेरा मुंह काला कर देंगे और समाज में जीने लायक नहीं छोड़ेंगे।
इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। आरोपियों से अपने 50 हजार रुपए वापस दिलाने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसएसपी बबलू कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भोजपुर पुलिस को जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
