रायबरेली: जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि के बच्चे के अपहरण का मामला, भूख हड़ताल पर बैठे परिजन
रायबरेली। रायबरेली के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि के बच्चे के अपहरण के मामले में आरोपियों पर कोई कार्रवाई न होने पर परिजन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। पुलिस का कहना है कि अपहरण की बात सही नहीं है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। ऊंचाहार में जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि बृजेश …
रायबरेली। रायबरेली के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि के बच्चे के अपहरण के मामले में आरोपियों पर कोई कार्रवाई न होने पर परिजन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। पुलिस का कहना है कि अपहरण की बात सही नहीं है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
ऊंचाहार में जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि बृजेश पासी पट्टी रहस कैथवल में रहते हैं। 30 जनवरी को उनका बेटा बादल 8 साल साइकिल से खेत पर दादी को लेने गया था। रास्ते में वह बैजनाथ मौर्य के भट्ठा से गुजर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान बादल का अपहरण कर उसे भट्ठे में बंधक बना लिया गया। काफी देर तक जब बादल घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन हुई थी। इस पर एक महिला ने भट्ठे में बादल के होने की जानकारी दी।
बृजेश पासी ने बताया कि इस पर उन्होंने बीपी मौर्य के लड़के से बात की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर डायल 112 को फोन कर जानकारी दी गई। जिसके बाद भट्ठे के भीतर से बादल को बेहोशी अवस्था में निकाला गया। आरोप है कि मामले में एक उम्मीदवार के परिजनों का हाथ है। इसी के चलते बादल के परिजनों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। इस मौके पर मनीष कौशल, मनीष कुमार, शशिकला आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़े- अयोध्या: लापता किशोरी का शव कुएं से बरामद, हत्या की आशंका
