Olympic Games Beijing 2022 : मां के ओलंपिक चैंपियन बनने के 50 साल बाद रयान कोचरन-सीगल ने जीता रजत पदक, रच दिया नया इतिहास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। अमेरिका की बारबरा एन कोचरन ने 1972 में जापान के साप्पोरो में हुए शीतकालीन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता और अब यहां चल रहे मौजूदा खेलों में उनके बेटे रयान कोचरन-सीगल ने रजत पदक जीत कर परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाया। रयान ने मंगलवार को स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर में जब ‘सुपर …

बीजिंग। अमेरिका की बारबरा एन कोचरन ने 1972 में जापान के साप्पोरो में हुए शीतकालीन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता और अब यहां चल रहे मौजूदा खेलों में उनके बेटे रयान कोचरन-सीगल ने रजत पदक जीत कर परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाया।

Image

रयान ने मंगलवार को स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर में जब ‘सुपर जी’ स्पर्धा में पदक जीता तब अमेरिका के वेरमोंट के स्टार्क्सबोरो में रात के 11 बजे उनकी मां लैपटॉप पर उनके प्रदर्शन को देख रही थी। महज दो साल की उम्र से स्कीइंग करने वाले रयान 2014 के बाद एल्पाइन वर्ग की किसी प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले अमेरिका के पहले खिलाड़ी है। स्कीइंग से जुड़े खेलों में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने वाले रेयान प्रसिद्ध कोचरन परिवार के तीसरी पीढ़ी के खिलाड़ी है।

Vt. Skier Competing at Olympics 50 Years After Mom's Gold Medal Win – NECN | pipanews.com

साप्पोरो शीतकालीन ओलंपिक के स्लैलम स्पर्धा में चैम्पियन रही बारबरा ने टेलीफोन पर दिये साक्षात्कार में कहा, ”मैं अपने बेटे का समर्थन करते हुए इतना जोर से चिल्ला रही थी कि मेरी बेटी की नींद आधी रात को टूट गयी। मैं प्रतिस्पर्धा के दौरान नर्वस थी लेकिन मुझे उस पर गर्व हुआ।” कोचरन-सीगल ने एक मिनट 19.98 सेकेंड का समय लिया और महज 0.04 सेकेंड के अंतर से स्वर्ण पदक जीतने से चूक गये। इसका स्वर्ण माथियास मायेर ने जीता। आस्ट्रिया के मायेर का यह तीसरा ओलंपिक स्वर्ण है।

ये भी पढ़ें : ICC Women’s ODI Rankings: मिताली राज दूसरे नंबर पर बरकरार, स्मृति मंधाना को एक स्थान का फायदा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव