खेत में काम कर रहे किसान की गोली मार कर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 जींद। हरियाणा के जींद जिले के बुढ़ाखेड़ा गांव में खेतों में काम कर रहे किसान की मोटरसाइकल सवार तीन बदमाशों ने आज गोली मार कर हत्या कर दी। जुलाना थाना पुलिस प्रभारी समरदीप ने बताया कि किसान राकेश(40) खेतों में काम कर रहा था तो मोटरसाइकल सवार तीन लोग वहां पहुंचे और उस पर फायरिंग …

 जींद। हरियाणा के जींद जिले के बुढ़ाखेड़ा गांव में खेतों में काम कर रहे किसान की मोटरसाइकल सवार तीन बदमाशों ने आज गोली मार कर हत्या कर दी। जुलाना थाना पुलिस प्रभारी समरदीप ने बताया कि किसान राकेश(40) खेतों में काम कर रहा था तो मोटरसाइकल सवार तीन लोग वहां पहुंचे और उस पर फायरिंग कर दी।

पास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया और हत्या का मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। राकेश खेती बाड़ी कर परिवार का पेट पालता था और अपने पीछे पत्नी और दो लड़के छोड़ गया है। बताया जा रहा है कि गांव के दो लोगों के साथ कुछ दिन पहले राकेश का झगड़ा हुआ था। गोली मारने के पीछे यही कारण बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-

बर्फीले तूफान की चपेट में आए सेना के 7 जवान शहीद

संबंधित समाचार