बरेली: एनसीसी कैडेट्स ने किया वीर शहीद सुभाष सिंह को नमन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। 8वीं यूपी गर्ल्स बटालियन की ओर से शहीदों को नमन कार्यक्रम में अमर शहीद हवलदार सुभाष सिंह को आवंला स्थित उनके घर पर एनसीसी कैडेट्स की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान 8वीं यूपी गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल राजेश शाह (वीर चक्र)ने वीर शहीद हवलदार सुभाष …

बरेली,अमृत विचार। 8वीं यूपी गर्ल्स बटालियन की ओर से शहीदों को नमन कार्यक्रम में अमर शहीद हवलदार सुभाष सिंह को आवंला स्थित उनके घर पर एनसीसी कैडेट्स की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान 8वीं यूपी गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल राजेश शाह (वीर चक्र)ने वीर शहीद हवलदार सुभाष सिंह के बारे में एनसीसी कैडेट्स को जानकारी देते हुए उन्हें गौरवन्वित महसूस कराया।
कर्नल राजेश शाह ने शहीदों के परिजनों के घर जाकर शहीद के परिजन संतोष देवी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने शहीदों के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सम्मान कार्यक्रम शहीदों को नमन कार्यक्रम को अतुल्नीय कदम बताया। इस मौके पर सूबेदार मेजर देशराज, सीनियर जीसीआई कल्पना, सीएचएम नितिन, मनीकण्डा व डे समेत एनसीसी कैडेट्स भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार