सीतापुर: अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किए गए 21 अभियुक्त
सीतापुर। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से चेकिंग के दौरान 725 लीटर अवैध शराब व चार भट्ठी सहित 21 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना सकरन पुलिस ने 40 ली. अवैध शराब व एक भट्ठी सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना रामकोट पुलिस ने 20 ली. अवैध शराब, एक भट्ठी के साथ एक …
सीतापुर। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से चेकिंग के दौरान 725 लीटर अवैध शराब व चार भट्ठी सहित 21 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना सकरन पुलिस ने 40 ली. अवैध शराब व एक भट्ठी सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना रामकोट पुलिस ने 20 ली. अवैध शराब, एक भट्ठी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है।
इसके अलावा थाना सदरपुर पुलिस ने 90 ली. अवैध शराब, दो भट्ठी सहित दो अभियुक्त, थाना हरगांव पुलिस ने 40 ली0 अवैध शराब सहित एक, थाना तंबौर पलिस ने 20 ली0 अवैध शराब सहित एक, थाना तालगांव पुलिस ने 20 ली0 अवैध शराब सहित एक, थाना रामपुर मथुरा पुलिस ने 20 ली0 अवैध शराब सहित एक, थाना अटरिया पुलिस ने 20 ली. अवैध शराब सहित एक, थाना मिश्रिख पुलिस ने 50 ली0 अवैध शराब सहित एक, थाना लहरपुर पुलिस ने 40 ली0 अवैध शराब सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार है।
यह भी पढ़ें:-उत्तराखंड के इस मंदिर में कॉकरोच, गाय और पक्षियों को प्रतिदिन लगाया जाता है चावल का भोग, जानिए रहस्य
नैमिषारण्य पुलिस ने 80ली. अवैध शराब सहित दो अभियुक्त, थाना खैराबाद पुलिस ने 40 लीटर शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है। थाना रामपुर कलां पुलिस ने 80 ली0 अवैध शराब सहित दो, थाना मछरेहटा पुलिस ने 60 ली0 अवैध शराब सहित एक, थाना बिसवां पुलिस ने 45 ली0 अवैध शराब सहित एक, थाना पिसावां पुलिस ने 20 ली0 अवैध शराब सहित एक, थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 40 ली0 अवैध शराब सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें:-इयान चैपल ने पूर्व खिलाड़ियों को बताया जस्टिन लैंगर का ‘पीआर मशीन’, कमिंस का किया समर्थन
