महाराष्ट्र: एटीएस ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ में मारे छापे, 11 गिरफ्तार, 13 पिस्तौल जब्त
मुंबई। महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में छापे मारकर 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है तथा उच्च-गुणवत्ता की 13 पिस्तौल एवं गोलियां जब्त की हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर एटीएस की कलाचौकी इकाई ने 31 जनवरी को …
मुंबई। महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में छापे मारकर 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है तथा उच्च-गुणवत्ता की 13 पिस्तौल एवं गोलियां जब्त की हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर एटीएस की कलाचौकी इकाई ने 31 जनवरी को मुलुंड से एक हथियार आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद जांच एजेंसी को तस्करी के एक नेटवर्क का पता चला है।
अधिकारी ने बताया, मुंबई में कांदीवली और मुलंड, ठाणे जिले में कल्याण एवं डोम्बिवली तथा रायगढ़ में उरान में कुल नौ स्थानों पर छापे मारे गये। यह अभियान चार दिनों तक चला और हमने उच्च गुणवत्ता की फैक्ट्री निर्मित 13 पिस्तौल तथा 36 गोलियां बरामद की हैं। ग्यारह लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। उन्होंने बताया कि इन हथियारों के स्रोत और उन ग्राहकों का पता लगाने के लिए जांच जारी है कि किन्हें ये हथियार बेचे जाने थे। इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए भी जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें–
देश में पांच करोड़ से ज्यादा किशोरों को लगाया गया कोविड टीका: मंडाविया
