बरेली: आलू में लगा झुलसा रोग, उत्पादन घटने की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली ,अमृत विचार। मौसम के बदलते मिजाज के बीच आलू और दलहनी फसलें खतरे में पड़ गईं हैं। बीते दिनों पड़े घने कोहरे व बारिश के चलते आलू में झुलसा रोग लगने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार बढ़ती ठंड जहां गेहूं और अन्य फसलों के लिए फायदेमंद मानी जा …

बरेली ,अमृत विचार। मौसम के बदलते मिजाज के बीच आलू और दलहनी फसलें खतरे में पड़ गईं हैं। बीते दिनों पड़े घने कोहरे व बारिश के चलते आलू में झुलसा रोग लगने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार बढ़ती ठंड जहां गेहूं और अन्य फसलों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है।

वहीं घने कोहरे के चलते आलू, सरसों, अरहर और मटर की फसलों में रोग लगने की आशंका भी बढ़ गई है। इससे किसान सशंकित हो रहे हैं। आलू की फसल में जगह-जगह अगैती झुलसा रोग लगने लगा है। कृषि विज्ञान केंद्र में बागवानी व खेतीबाड़ी विशेषज्ञ डा. रंजीत सिंह ने बताया कि झुलसा रोग लगने से आलू की पत्तियां मुरझा कर सिकुड़ जाती हैं।

उन्होंने बताया कि ठंड के कारण झुलसा रोग प्रभावी हो गया है। इससे बचाव के लिए किसान रात को खेतों में पानी लगाएं, जिससे फसलों में गर्माहट बनेगी। इससे नुकसान होने की आशंका घट जाती है। रोग से बचाव के लिए फफूंदनाशक का छिड़काव करने का सुझाव दिया है।

ये भी पढ़ें-

बरेली में 3.7 करोड़ बार हुआ सूर्य नमस्कार

संबंधित समाचार