हल्द्वानी: 47 पेटी शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी पुलिस ने अलग-अलग थाना और चौकी क्षेत्रों से भारी मात्रा में शराब पकड़ी है। इस दौरान पुलिस ने तीन शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने कुल 47 पेटी शराब जब्त की है। कोतवाल प्रभारी हरेंद्र …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी पुलिस ने अलग-अलग थाना और चौकी क्षेत्रों से भारी मात्रा में शराब पकड़ी है। इस दौरान पुलिस ने तीन शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने कुल 47 पेटी शराब जब्त की है।

कोतवाल प्रभारी हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में सोमवार रात मंडी चौकी प्रभारी विजयपाल सुपई बाड़ेछीना अल्मोड़ा निवासी पवन आर्या गौला गेट गोरापड़ाव से गिरफ्तार किया। जिसके पास से 10 पेटी शराब बरामद हुई। टीम में चौकी प्रभारी के अलावा कास्टेबल लक्ष्मण सिंह, कास्टेबल सुरेंद्र सिंह थे।

वहीं, काठगोदाम पुलिस ने 15 पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में टीम ने बीते सोमवार को बेड़ीखत्ता जाने वाले रास्ते सोलापुर हिम्मतपुर मोटाहल्दू लालकुआं निवासी अमन आर्य को 84 बोतल विदेशी व 384 पव्वे देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। टीम में मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी अमरपाल, का. प्रेम प्रकाश व का. राजेंद्र सिंह राणा थे।

एक अन्य मामले में कोतवाल हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने कुंदन सिंह दानू निवासी पुरानी आईटीआई गौजाजाली को 12 पेटी शराब के साथ पकड़ा गया। टीम में चौकी प्रभारी के अलावा कास्टेबल संजय नेगी, कास्टेबल मोहन जुकरिया थे। वहीं, मुखानी थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने आनंदपुर केमिकल फैक्ट्री के पास से चेकिंग के दौरान नारायण नगर बिठौरिया नंबर एक निवासी सुजल टम्टा को पकड़ा। आरोपी के पास से 7 पेटी अंग्रेजी शराब व 3 पेटी देसी शराब के साथ पकड़ा। टीम में एसआई कृष्णागिरि, एसआई संजय कुमार, कास्टेबल श्याम सिंह ढोंगी, कास्टेबल चंदन नेगी थे।

संबंधित समाचार