हल्द्वानी: रोडवेज की 25 बसें बनारस रवाना हुई, तीन दिन यात्री रहेंगे परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। चुनाव को लेकन प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई है। निर्वाचन आयोग की ओर से वाहनों की मांग पर रोडवेज और केमू की बसें और टैक्सियों को अधिग्रहित कर लिया गया है। इसी क्रम में रोडवेज की 25 बसों को बनारस फोर्स को लाने के लिए भेज दिया गया है। रोडवेज से मिली जानकारी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। चुनाव को लेकन प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई है। निर्वाचन आयोग की ओर से वाहनों की मांग पर रोडवेज और केमू की बसें और टैक्सियों को अधिग्रहित कर लिया गया है। इसी क्रम में रोडवेज की 25 बसों को बनारस फोर्स को लाने के लिए भेज दिया गया है। रोडवेज से मिली जानकारी के अनुसार ये बसें तीन दिन बाद वाहन लौटेंगी। इन तीन दिनों में यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

14 फरवरी को चुनाव है और चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को हल्द्वानी डिपो से रोडवेज की 12 और काठगोदाम डीपो से 13 बसों को चुनावी ड्यूटी के चलते बनारस भेजा गया है। ये बसें तीन दिन बाद डिपो में लौटेंगी, लेकिन बसों के अधिग्रहण से यात्रियों का संकट बढ़ गया है। बसों का संचालन कम होने से यात्रियों को सफर करने में मसक्कत करनी पड़ सकती है।

इधर, केमू के अध्यक्ष सुरेश डसीला ने बताया कि उनकी सभी बसों को अधिग्रहित कर लिया गया है। कुछ बसों को तो अभी से चुनाव में लगा दिया गया है। लेकिन 10 फरवरी से केमू की 275 बसों को पूरी तरह से अधिग्रहित कर लिया जाएगा। हालांकि केमू की बसों के अधिग्रहण से संचालकों में रोष है। उनका कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों के यात्रियों को इस दौरान कठिन परिस्तिथियों से गुजरना पड़ सकता है।

– तीन दिन बाद रोडवेज की बसें वापस आ जाएंगी। इस दौरान अन्य बसों से यात्रियों को सफर करवाया जाएगा। यात्रियों को दिक्कत न हो इसलिए स्थिति को सामान्य करने का प्रयास रहेगा।

– सुरेंद्र बिष्ट, एआरएम, हल्द्वानी

संबंधित समाचार