नैनीताल जिले में 128 मतदान केंद्र बर्फबारी से प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बर्फबारी की वजह से मतदान प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है। जिले में 128 मतदान केंद्र बर्फबारी से प्रभावित हैं। नैनीताल जिले में सर्वाधिक मतदान केंद्र बर्फबारी से प्रभावित हुए हैं। प्रशासन के सामने इन स्थानों पर मतदान कराना चुनौती होगी। नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल के अनुसार विधानसभा चुनाव 2022 के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बर्फबारी की वजह से मतदान प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है। जिले में 128 मतदान केंद्र बर्फबारी से प्रभावित हैं। नैनीताल जिले में सर्वाधिक मतदान केंद्र बर्फबारी से प्रभावित हुए हैं। प्रशासन के सामने इन स्थानों पर मतदान कराना चुनौती होगी।
नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल के अनुसार विधानसभा चुनाव 2022 के लिए नैनीताल जिले की कुल 6 विधानसभाओं में 635 मतदान केंद्र और 1005 मतदान स्थल बनाए गए हैं।

नैनीताल जनपद में कुल 37 जोन और 106 सेक्टर बनाए गए हैं। विगत दिनों नैनीताल जिले में ऊंचाई वालों इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई थी। नैनीताल, रामगढ़, मुक्तेश्वर, ओखलकांडा आदि क्षेत्र बर्फबारी से प्रभावित हुए। बर्फबारी हुए चार दिन बीतने के बाद यहां अभी भी बर्फ जमी हुई है। जिले में 128 मतदान केंद्र बर्फबारी से प्रभावित हैं। इन स्थानों पर आवागमन की भी सुविधा ज्यादा अच्छी नहीं है। कई स्थानों पर मार्ग बंद हैं। ऐसे में इन मतदान केंद्रों पर मतदान कराना आसान नहीं होगा। इधर मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान जताया है कि नैनीताल जिले में एक बार फिर से बर्फबारी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

ये हैं चुनौतियां
हल्द्वानी। मतदान केंद्रों पर बर्फबारी होने की वजह से मतदान को लेकर तैयारियां करने में मुश्किल आ रहीं हैं। इन क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा नहीं हो पा रही है। जबकि यहां पर मतदान टीमों को ईवीएम मशीन के साथ पहुंचाना है। साथ ही अगर मतदान वाले दिन भी यहां बर्फबारी जमी रही तो इसका मतदान पर भी असर पड़ सकता है। आम लोग परिवहन की सुविधा नहीं मिलने पर मतदान करने कम संख्या में पहुंच सकते हैं।

संबंधित समाचार