लखनऊ: राम मनोहर लोहिया संस्थान के बेड हुए जर्जर, बिस्तर को स्थिर रखने के लिए लगाई जा रही ईंट
लखनऊ। यूपी सरकार स्वास्थ्य विभाग पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, बावजूद इसके राम मनोहर लोहिया संस्थान में बेडों की हालत जर्जर है। खस्ता हाल बेड पर मरीजों को लिटाया जा रहा है। बेडों की हालत इस कदर खराब है कि फ्रैक्चर के मरीजों के अंगों को स्थिर रखने के लिए ईंटों और पत्थरों का …
लखनऊ। यूपी सरकार स्वास्थ्य विभाग पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, बावजूद इसके राम मनोहर लोहिया संस्थान में बेडों की हालत जर्जर है। खस्ता हाल बेड पर मरीजों को लिटाया जा रहा है। बेडों की हालत इस कदर खराब है कि फ्रैक्चर के मरीजों के अंगों को स्थिर रखने के लिए ईंटों और पत्थरों का सहारा लिया जा रहा है।
मरीजों को जंग लगे बिस्तर पर लिटा रहा अस्पताल प्रशासन
लोहिया संस्थान के अस्पताल में मरीजों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बडे से लेकर लिफ्ट तक जर्जर हालत में है। पांचवे तल पर स्थित वार्ड में जंग लगे बेड पर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। कई बेड टूटे भी पड़े हैं, जिन्हें ईंट-पत्थर के सहारे रोका गया है। हड्डी विभाग में फ्रैक्चर के मरीजों के अंगों को स्थिर रखने के लिए ईंट पत्थर से बांधा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव में पिछड़ता गया जिला बाराबंकी, बड़े उद्योग हुए बंद
कई वार्डों में लगा सीलन, बदबू से मरीज परेशान
कई वार्ड सीलन से गल रहे हैं। सेंट्रल एसी तो लग गया है लेकिन फॉल्स सीलिंग नहीं लगाई गई है जिस कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मरीजों की शिकायतों के बाद भी अभी तक निस्तारण नहीं हुआ है सीलन और बदबू के बीच मरीज इलाज कराने को मजबूर हैं। संस्थान के सीएमएस डॉ. राजन भटनागर के मुताबिक बिल्डिंग के निमार्ण कार्य के लिए सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। जल्द ही विभाग की मरम्मत का काम शुरू होगा।
यह भी पढ़ें: बरेली: अवंतीबाई में 55 छात्राओं को लगी वैक्सीन
