बरेली: नौ साल से फरार स्मैक तस्कर गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। करीब नौ साल से स्मैक तस्करी के मामले में फरार चल रहे तस्कर को बारादरी पुलिस ने गिरफ्तार किया। तस्कर के पास से पुलिस ने स्मैक भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। बारादरी थाना क्षेत्र के सुरेश शर्मा …
बरेली, अमृत विचार। करीब नौ साल से स्मैक तस्करी के मामले में फरार चल रहे तस्कर को बारादरी पुलिस ने गिरफ्तार किया। तस्कर के पास से पुलिस ने स्मैक भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
बारादरी थाना क्षेत्र के सुरेश शर्मा नगर चौराहे पर जोगी नवादा चौकी इंचार्ज सुनील राठी टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक व्यक्ति उन्हें देखकर भागने लगा।
सिपाहियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 62 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में तस्कर ने खुद को मीरगंज के गुलड़िया का रहने वाला परवेज बताया। पुलिस ने बताया कि परवेज के खिलाफ साल 2012 में बाराबंकी जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
माल की डिलीवरी देने के लिए जाते समय बाराबंकी पुलिस ने उसके दो साथियों को तो गिरफ्तार कर लिया था लेकिन वह फरार हो गया था। परवेज ने बताया कि वह कैंट के नकटिया स्थित आला हजरत कॉलोनी में छिपकर रह रहा था। तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के तहत बाराबंकी समेत मीरगंज व बारादरी थाने में कई मामले दर्ज हैं।
