कोलंबिया में भारी बारिश के बाद आए भूस्खलन ने मचाई तबाही, 14 लोगों की मौत, 35 घायल
बोगोटा। पश्चिमी कोलंबिया में एक शहर के एक रिहाइशी इलाके में भारी बारिश के कारण मंगलवार सुबह हुए भूस्खलन के कारण कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि परेरा नगर पालिका के रिसारल्डा में घातक भूस्खलन के बाद एक व्यक्ति के लापता …
बोगोटा। पश्चिमी कोलंबिया में एक शहर के एक रिहाइशी इलाके में भारी बारिश के कारण मंगलवार सुबह हुए भूस्खलन के कारण कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि परेरा नगर पालिका के रिसारल्डा में घातक भूस्खलन के बाद एक व्यक्ति के लापता होने की भी सूचना है।
परेरा के मेयर कार्लोस माया ने बताया कि भूस्खलन के कारण 14 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने सचेत किया कि इलाके में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। उन्होंने लोगों से इस जगह को खाली कर देने की अपील की, ताकि और लोग हताहत नहीं हों। भूस्खलन के कारण जो घर प्रभावित हुए हैं, उनमें से अधिकतर लकड़ी के बने थे। बचाव दलों ने 60 से अधिक घरों को खाली कराया है। उन्होंने लोगों से यह भी अपली की है कि भूस्खलन अब भी जारी है। ऐसे में लोगों के लिए सावधानी बरतना जरूरी है कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान डुके ने मृतकों के परिजन के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
अधिकारियों का कहना है कि लापता लोगों की संख्या अभी स्पष्ट रूप से नहीं पता है। मेयर ने कहा कि लगभग 25 साल पहले इस क्षेत्र में एक ऐसी ही त्रासदी हुई थी। जिसके बाद से हर बार सर्दियों में नदी के पानी में बढ़ोतरी होती है। उन्होंने कहा, ‘ओटुन नदी के किनारे कई बार पानी भरा है और हालांकि हमने क्षेत्र को साफ कर दिया है। ताकि, लोग उस जोखिम के बीच ना रह सकें। अब हम शवों की तलाश कर रहे हैं.’ फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
ये भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया में स्कूल खुलते ही बढ़े कोरोना के मामले!
