रायबरेली: सिंचाई कर्मी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान किया पार, एसपी ने घटना के खुलासे के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ला निवासी सिंचाई कर्मी के घर से चोरों ने नकदी, जेवर समेत 13 लाख का माल पार कर दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार ने एसपी से जल्द चोरी की वारदात का खुलासा करने की मांग की है। शहर के गांधी …

रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ला निवासी सिंचाई कर्मी के घर से चोरों ने नकदी, जेवर समेत 13 लाख का माल पार कर दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार ने एसपी से जल्द चोरी की वारदात का खुलासा करने की मांग की है।

शहर के गांधी नगर निवासी सुशील कुमार पाठक सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं। चार फरवरी को परिवार समेत ससुराल गए थे। पांच फरवरी शाम को लौटे तो घर का ताला टूटा पड़ा मिला। पीड़ित के मुताबिक करीब 12 लाख रुपये कीमत के जेवर और एक लाख की नकदी पार कर दी।

पीड़ित की कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पीड़ित परिवार ने एसपी को पत्र भेजकर जल्द चोरी की वारदात का खुलासा करने की मांग की है।

पीड़ित के मुताबिक अगर खुलासा न हुआ तो का कहना है कि जल्द चोरी की वारदात का खुलासा नहीं हुआ तो वह इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करेगा। एसपी श्लोक कुमार ने चोरी की वारदात का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें- रायबरेली: शराब माफिया चाचा-भतीजे की करोड़ों की संपत्ति हुई कुर्क

संबंधित समाचार