‘गहराइयां’ के बाद इस नई फिल्म में नजर आएंगी अनन्या पांडे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी आने वाली फिल्म ‘खो गए हम कहां’ की शूटिंग मार्च-अप्रैल में शुरू करेंगी। अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘गहराइयां’ को लेकर चर्चा में है। फिल्म ‘गहराइयां’ की रिलीज के बाद अनन्या, जोया अख्तर की फिल्म खो गए हम कहां पर काम शुरू कर सकती हैं। View …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी आने वाली फिल्म ‘खो गए हम कहां’ की शूटिंग मार्च-अप्रैल में शुरू करेंगी। अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘गहराइयां’ को लेकर चर्चा में है। फिल्म ‘गहराइयां’ की रिलीज के बाद अनन्या, जोया अख्तर की फिल्म खो गए हम कहां पर काम शुरू कर सकती हैं।

अनन्या पांडे ने बताया कि, वह गहराइयां की रिलीज के बाद वह अपने पूरा ध्यान खो गए हम कहां पर केंद्रित करेंगी और मार्च या अप्रैल में इस फिल्म की शूटिंग को शुरू करेंगे। उन्होंने कहा, यह एक ईमानदार, भरोसेमंद और मजेदार फिल्म होने वाली है। फिल्म की कहानी वर्तमान पीढ़ी के सात तालमेल बिठाती हुई दिखाई देंगी। जो आज सोशल मीडिया के जाल से ग्रस्त है।

बताया जा रहा है कि ज़ोया अख्तर, रीमा कागती और सिंह द्वारा लिखित इस फिल्म की कहानी मुंबई के तीन दोस्तों के इर्द गिर्द घूमती है, जो पर्दे की दुनिया में खो जाते हैं। अर्जुन वरेन सिंह के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अनन्या के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

संबंधित समाचार