कानपुर में दस साल के बच्चे के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी, गला दबाकर आंख में ठोंकी 5 इंच की कील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। कानपुर के नर्वल के सकट बेहटा गांव में एक दस साल के बच्चे के साथ दिल्ली के निर्भया कांड जैसी दरिंदगी की खबर सामने आ रही है। मासूम बच्चे को खेलते समय पहले अगवा कर लिया गया उसके बाद उसके साथ हैवानियत की गई। बच्चे का पहले गला घोंटा गया फिर उसकी आंख में …

कानपुर। कानपुर के नर्वल के सकट बेहटा गांव में एक दस साल के बच्चे के साथ दिल्ली के निर्भया कांड जैसी दरिंदगी की खबर सामने आ रही है। मासूम बच्चे को खेलते समय पहले अगवा कर लिया गया उसके बाद उसके साथ हैवानियत की गई। बच्चे का पहले गला घोंटा गया फिर उसकी आंख में पांच इंच की कील ठोंक दी गई।

बच्चे के साथ की पार की हैवानियत की हद

इसके बाद उसके मलद्वार में एक डंडा भी डाल दिया गया। इस घटना से इलाके में तनाव पैदा हो गया है और मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए छह संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चे का शव नग्न अवस्था में मिला है।

यह भी पढ़ें: लालकुआं: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का वार, बोले- बुजुर्ग, किसान और युवा विरोधी है भाजपा सरकार

 

 

संबंधित समाचार