अयोध्या: भूमि विवाद में शख्स की हथौड़ा मारकर की गई थी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भूमि विवाद में पाराकैल निवासी सूर्य प्रकाश दूबे की हथौड़ा मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। आरोपियों से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त क्वालिस कार व मोबाइल बरामद किया है। एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया …

अयोध्या। भूमि विवाद में पाराकैल निवासी सूर्य प्रकाश दूबे की हथौड़ा मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। आरोपियों से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त क्वालिस कार व मोबाइल बरामद किया है। एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि फरार आरोपी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

मृतक सूर्य प्रकाश दूबे का पहले से चल रहा था भूमि विवाद,  

थाना पूराकलंदर क्षेत्र के पाराकैल गांव निवासी सूर्य प्रकाश दुबे सोमवार सुबह करीब 11 बजे अपने भतीजे अखंड प्रताप दुबे के साथ अयोध्या कचहरी आ रहे थे। पिपरा ताल के पास कार सवार हमलावरों ने बाइक को टक्कर मार दी। चाचा भतीजे ने घटना का विरोध किया तो कार सवार हमलावरों ने दोनों पर हथौड़े से प्रहार कर दिया, जिसमें सूर्य प्रकाश दुबे की मौत हो गई।

भतीजे को भी आई थीं चोटें, हालत स्थिर

भतीजे अखंड प्रताप को भी गंभीर चोटें आई थीं, जिसके चलते उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार की शाम को आरोपी दिनेश कुमार यादव (35) निवासी टकसरा थाना इनायत नगर को मंडलीय चिकित्सालय दर्शननगर से गिरफ्तार किया गया।

इसके बाद आरोपी रामकुमार वर्मा (30) निवासी छत्ता का पुरवा मऊ सिवाला थाना कैन्ट को मसौधा बाजार से व ओम प्रकाश पाण्डेय (52) निवासी कैलपारा थाना पूराकलन्दर भदरसा चौकी के पास से रात में 9:30 बजे गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त क्वालिस व एक डण्डा व मोबाइल फोन एन्ड्राइड बरामद किया गया। आरोपियों ने बताया कि उनका सूर्य प्रकाश से भूमि विवाद चल रहा था और कब्जा न मिलने के कारण उन्होंने घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें: Punjab Elections 2022: चुनाव लड़ने के लिए छोड़ी दिल्ली विश्वविद्यालय की नौकरी…

संबंधित समाचार