हल्द्वानी: दिव्यांगों और बुजुर्गों को वाहनों से मतदान केंद्र पहुंचाने की तैयारी, अधिकारियों के फोन नंबर हुए जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों (80 वर्ष से अधिक) को मतदान के लिए 14 फरवरी को वाहन उपलब्ध कराये जाने के निर्देश जारी हो गए हैं। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने सहायक नोडल अधिकारियों की सूची भी जारी कर दी है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों (80 वर्ष से अधिक) को मतदान के लिए 14 फरवरी को वाहन उपलब्ध कराये जाने के निर्देश जारी हो गए हैं। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने सहायक नोडल अधिकारियों की सूची भी जारी कर दी है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सभी ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन्हें वाहन से लाने व छोड़ने की व्यवस्था करें।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों को उनके घर से लाने व वापस छोड़ने के लिए 20 वाहनों की व्यवस्था की गई है। इसके लिए 30 कार्मिक भी दिए गए हैं, जो दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों का विशेष ध्यान रखेंगे। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से जारी सूची में छह विधानसभा क्षेत्रों को सहायक नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। लोग मतदान के दिन वाहन की व्यवस्था करने के लिए इन अधिकारियों को सूचित कर सकते हैं।

इन सहायक नोडल अधिकारियों से करें संपर्क
लालकुआं – संजय बिष्ट (9761990399)
भीमताल – पूनम रावत (9411318929)
नैनीताल – मोहम्मद चांद (9760838201)
हल्द्वानी – राहुल चंद्र आर्य (8192055757)
कालाढूंगी – योगेश पांडे (7818012454)
रामनगर – जसविंदर सिंह (8191861947)

संबंधित समाचार