खटीमा में फिर छह नए कोरोना संक्रमित मिले, 37 केंद्रों पर वैक्सीनेशन की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने का क्रम बुधवार को भी जारी रहे। इस बीच 6 नए कोरोना संक्रमित मिलने पर उनको होम आइसोलेट करने में स्वास्थ्य टीमें जुटीं। दूसरी ओर वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य कर्मी अलर्ट रहीं। बृहस्पतिवार को 37 केंद्रों में टीकाकरण किया जाएगा। नागरिक अस्पताल के कोविड …

खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने का क्रम बुधवार को भी जारी रहे। इस बीच 6 नए कोरोना संक्रमित मिलने पर उनको होम आइसोलेट करने में स्वास्थ्य टीमें जुटीं। दूसरी ओर वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य कर्मी अलर्ट रहीं। बृहस्पतिवार को 37 केंद्रों में टीकाकरण किया जाएगा।

नागरिक अस्पताल के कोविड प्रभारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि 7 फरवरी के 175 सैंपल की जांच रिपोर्ट में 6 संक्रमित मिले हैं। इनमें उलधन, शिव कालोनी, वार्ड 20 आदि के संक्रमित शामिल हैं। इधर, बृहस्पतिवार को नागरिक चिकित्सालय, पीएचसी देवरी, पीएचसी नगला तराई, पीएचसी चकरपुर, पीएचसी प्रतापपुर, नूरी मस्जिद, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर नौगवानाथ, आंगनबाड़ी केन्द्र कुटरी, आंगनबाड़ी केन्द्र पटिया, पंचायत घर अमाऊं, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर कुटरा, आंगनबाड़ी केन्द्र चांदपुर, आंगनबाड़ी केन्द्र उमरुकला, आंगनबाड़ी केन्द्र उइनखेड़ा, आंगनबाड़ी केन्द्र सैजना, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर श्रीपुर बिछुआ, आंगनबाड़ी केन्द्र उलधन, आंगनबाड़ी केन्द्र जसारी, आंगनबाड़ी केन्द्र छोटी बगुलिया, आंगनबाड़ी केन्द्र वॉर्ड नंबर 13, आंगनबाड़ी केन्द्र मुंडेली प्रथम, आंगनबाड़ी केन्द्र शिव कॉलोनी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर टेडाघाट, आंगनबाड़ी केन्द्र नई बस्ती, आंगनबाड़ी केन्द्र मोहम्मदपुर भुड़िया प्रथम, आंगनबाड़ी केन्द्र सुनपहर, आंगनबाड़ी केन्द्र पचपेड़ा, आंगनबाड़ी केन्द्र चंदेली दो, प्राथमिक विद्यालय मेलाघाट, आंगनबाड़ी केन्द्र वॉर्ड नंबर 14, थारू जीआईसी खटीमा, जीजीआईसी खटीमा, जीआईसी बंडिया, महर्षि विद्या मंदिर खटीमा, जीआईसी प्रतापपुर, एसके पब्लिक स्कूल मझोला, हिंद पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य कर्मी वैक्सीनेशन करेंगे।

संबंधित समाचार