बरेली: जनप्रतिनिधियों के कागजी दावे, विकास कराने वाले को देंगे वोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विधान सभा चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आ चुकी है। हर वर्ग सियासी समीकरण भिड़ाने में जुटा है, लेकिन चुनाव से पहले जनप्रतिनिधियों की ओर से जो दावे किए गए वो धरातल पर दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। इसलिए मतदाताओं ने इस बार अपना मन बदल लिया है। वे उस …

बरेली, अमृत विचार। विधान सभा चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आ चुकी है। हर वर्ग सियासी समीकरण भिड़ाने में जुटा है, लेकिन चुनाव से पहले जनप्रतिनिधियों की ओर से जो दावे किए गए वो धरातल पर दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। इसलिए मतदाताओं ने इस बार अपना मन बदल लिया है। वे उस माननीय की तलाश कर रहे हैं जो उनके क्षेत्र में विकास कराएगा।

इसके साथ लोग वोट भी उसी को देने का मन बना रहे हैं। बुधवार को हुई बारिश से मोहल्ला सुभाषनगर के अलावा गणेश नगर, शांति विहार, मढ़ीनाथ समेत आसपास के कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। इससे लोगों में नेताओं के प्रति नाराजगी नजर आ रही है। प्रमुख सड़कों पर भीषण जलभराव से लोगों का गुजरना मुश्किल हो गया। नाले चोक होने के चलते सड़कों पर सुबह से भरा पानी देर शाम तक भी नहीं निकल सका था।

लोगों से बात
1. हल्की बारिश होने पर ही सड़कों पर जलभराव हो जाता है। सड़कें तो दूर मोहल्लों की स्थिति और भी खराब हो जाती है। हर साल चुनाव से पहले दावे तो किए जाते हैं, लेकिन विकास सिर्फ कागजों में होता है।
प्रियांशु, शांति विहार

2. बारिश से घरों में पानी घुसने की स्थिति बन गई है। नाले सभी चोक हैं। जिस कारण पानी की निकासी भी नहीं हो रही है।
गुलाम साबिर, सुभाष नगर

3. हमारा मोहल्ला सड़क से काफी नीचे है। जिस कारण जलभराव रहता है। कई बार नगर निगम में इस बाबत शिकायत भी की लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला।
अभिषेक, गणेश नगर

ये भी  पढ़ें-

राज्यसभा में वित्त मंत्री को किसी ने बताया अपने राज्य की पुत्रवधू, किसी ने कहा..हमारी बेटी

संबंधित समाचार