बरेली: कैडेट्स ने जानी शहीद लांस नायक चौटान सिंह की वीर गाथा
बरेली,अमृत विचार। 8वीं यूपी गर्ल्स बटालियन की ओर से एनसीसी कैडेट्स ने गांव बल्लिया पहुंचकर अमर शहीद लांस नायक चौटान सिंह को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान बटालियन की एडम ऑफिसर मेजर श्वेता सिंह ने शहीद के परिजनों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। एडम आफिसर मेजर श्वेता सिंह ने बताया कि आजादी के …
बरेली,अमृत विचार। 8वीं यूपी गर्ल्स बटालियन की ओर से एनसीसी कैडेट्स ने गांव बल्लिया पहुंचकर अमर शहीद लांस नायक चौटान सिंह को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान बटालियन की एडम ऑफिसर मेजर श्वेता सिंह ने शहीद के परिजनों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
एडम आफिसर मेजर श्वेता सिंह ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शहीदों को नमन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को बल्लिया गांव के वीर सपूत लांस नायक चौटान सिंह को 8वीं यूपी बटालियन की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। वीर चौटान सिंह के परिजनों के अनुसार वह 14 राजपूत रेजिमेंट बटालियन में अमृतसर से 37 किलो दूर चीन बीडीचंद में तैनात थे।
चौटान सिंह ने अदम्य साहस से 1971 में पाकिस्तान से हुई जंग में बलिदान दिया। भारतीय सेना की ओर से उन्हें मरणोपरांत सेना मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सूबेदार मेजर देशराज, जीसीआई मोनिका, सीएचएम नितिन, मनीकण्डा व डे समेत एनसीसी कैडेट्स भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-
