बरेली: ओवैसी बोले- सपा और भाजपा एक, अखिलेश मुसलमानों को डराकर हासिल करना चाह रहे वोट
अमृत विचार, बरेली। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को बिथरी चैनपुर पहुंचे। इस विधानसभा से उम्मीदवार तौफीक प्रधान के समर्थन में राधा माधव स्कूल के पास मैदान पर जनसभा को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा, बोले अखिलेश यादव मुसलमानों को डराकर वोट हासिल करना चाह …
अमृत विचार, बरेली। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को बिथरी चैनपुर पहुंचे। इस विधानसभा से उम्मीदवार तौफीक प्रधान के समर्थन में राधा माधव स्कूल के पास मैदान पर जनसभा को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा, बोले अखिलेश यादव मुसलमानों को डराकर वोट हासिल करना चाह रहे हैं।
इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि योगी कहते कि हमने सभी अपराधियों को जेल भेज दिया है। तो फिर हमारी गाड़ी पर हमला करने वाले बदमाश कहा से आये। जेड सुरक्षा पर भी ओवैसी हमे कोई जरूरत नहीं है। कर्नाटक में जो बच्ची हिजाब में कॉलेज जा रही सुरक्षा की जरूरत उसे है। उन्होंने सपा और भाजपा को एक ही बताया।
ये भी पढ़े-
तीन साल की बच्ची के साथ बुजुर्ग ने किया अप्राकृतिक कृत्य, गिरफ्तार
