आजमगढ़ में कोरोना महामारी से एक और मौत, बुजुर्ग ने तोड़ा दम, अब तक 12 मरीजों की गई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ जिले में कोरोना महामारी के संक्रमण से एक और मरीज की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक जिले के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक बुजुर्ग की कल बुधवार रात को मौत हो गई। गुरुवार सुबह मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार के …

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ जिले में कोरोना महामारी के संक्रमण से एक और मरीज की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक जिले के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक बुजुर्ग की कल बुधवार रात को मौत हो गई। गुरुवार सुबह मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार के लिए शव को बैग में पैक कर परिजनों को सौंप दिया।

मेडिकल कॉलेज के कोरोना नोडल डॉ. नियाज हसन ने बताया कि मऊ जनपद के रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग को दो फरवरी को गंभीर अवस्था में होल्डिंग एरिया (अधिग्रहित क्षेत्र ) में भर्ती किया गया था। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें उसी दिन आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान बुधवार की रात 12.10 बजे मौत हो गई।

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। मेडिकल रिकॉर्ड के मुताबिक, मृतकों में आजमगढ़ के छह, मऊ के चार और गाजीपुर को एक लोग शामिल है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में 11 लोगों की मौत हुई है। जिसमें सात महिलाएं व चार पुरुष शामिल है। इसके अलावा एक मौत जहानागंज कस्बा में होम आइसोलेशन में हुई है।

यह भी पढ़ें:-Gangubai First Song: मोस्ट अवेटेड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का पहला गाना ‘ढोलीड़ा’ हुआ रिलीज

संबंधित समाचार