बरेली: उपमुख्यमंत्री बोले- गुंडे, माफिया को टिकट देने वाले लोग बरेली का सुरमा लगा लें, ताकि बीजेपी की जीत का जश्न देख सकें
बरेली, अमृत विचार। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा गुरुवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने कुदेशिया के पास स्थित कांति कपूर स्कूल में सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा पूर्ववर्ती सपा सरकार में 5 साल के अंदर 700 दंगे हुए। 2012 से पहले मायावती की सरकार में 400 से अधिक दंगे हुए, जबकि योगी सरकार में एक भी …
बरेली, अमृत विचार। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा गुरुवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने कुदेशिया के पास स्थित कांति कपूर स्कूल में सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा पूर्ववर्ती सपा सरकार में 5 साल के अंदर 700 दंगे हुए। 2012 से पहले मायावती की सरकार में 400 से अधिक दंगे हुए, जबकि योगी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ, इसका सीधा सा मतलब की कानून व्यवस्था में बहुत बदलाव आया है। पूर्व की सरकारों में अपराधी, गुंडे, माफिया खुलेआम घूमते थे, वर्तमान सरकार में माफिया, गुंडे, गैंगस्टर का ठिकाना जेलों में रहा है, इसलिए हर वर्ग ने खुद को सुरक्षित महसूस किया।
कारोबार की बात हो या महिलाओं की सुरक्षा का मामला, हर क्षेत्र में सरकार ने प्रभावी कदम उठाए और अवैध तरीके से साम्राज्य खड़ा करने वाले माफिया पर बुलडोजर चलाया। बरेली में 17 पुल बनाए। भविष्य में आईटी पार्क निर्माण की शुरुआत तेजी से होगी। कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है, इसे रोजगार के साथ स्टार्टअप इंडिया से भी जोड़ा जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार दिलाया जा सके। शिक्षा के क्षेत्र में पिछले 5 साल में काफी काम हुए हैं।
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि बसपा सपा ने इस बार गुंडे गैंगस्टर माफिया को टिकट दिए हैं। 10 मार्च को यह सब नजर नहीं आएंगे, योगी सरकार दोबारा से बन रही है, अप्रत्याशित आंकड़े सपा बसपा को चौकायेंगे। बरेली का सुरमा यह लोग अभी से लगा लें ताकि भाजपा की प्रचंड जीत का जश्न विपक्षी अपनी आंखों से देख सकें।
इसे भी पढ़ें-
बरेली: ओवैसी बोले- सपा और भाजपा एक, अखिलेश मुसलमानों को डराकर हासिल करना चाह रहे वोट
