बहराइच में चुनावी मैदान में 74 उम्मीदवार, 16 की उम्मीदवारी हुई निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के सात विधान सभा सीट पर अब 74 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 27 फरवरी को होने वाले मतदान में सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। बहराइच जिले में पांचवें चरण में विधान सभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके लिए मंगलवार तक नामांकन चला। सात विधान सभा में चुनाव के …

बहराइच। जिले के सात विधान सभा सीट पर अब 74 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 27 फरवरी को होने वाले मतदान में सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

बहराइच जिले में पांचवें चरण में विधान सभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके लिए मंगलवार तक नामांकन चला। सात विधान सभा में चुनाव के लिए कुल 90 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र ने बताया कि 16 प्रत्याशियों के पर्चे विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिया गया है।

अब चुनाव मैदान में 74 उम्मीदवार बचे हैं। सभी 74 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता 27 फरवरी को होने वाले मतदान में तय करेंगे। वहीं इनमें से भी कुछ प्रत्याशी अपना नाम वापस कर लेंगे।

यहां निरस्त हुए पर्चे

जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक बहराइच सदर विधान सभा से पांच, मटेरा और पयागपुर से चार चार, कैसरगंज से दो उम्मीदवारों का नामांकन निरस्त हुआ है।

यह भी पढ़ें: वाराणसी में आज फिर हो सकती है बारिश, प्रदूषण से मिलेगी राहत

संबंधित समाचार