हरदोई: भाजपा प्रत्याशी ने पत्रकारों से की अभद्रता, चौथे स्तम्भ में फैला रोष
हरदोई। प्रेस क्लब पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सण्डीला 161 विधानसभा क्षेत्र से भारती जनता पार्टी भाजपा की प्रत्याशी अलका अर्कवंशी द्वारा क्षेत्र के वर्तमान विधायक राजकुमार अग्रवाल के सामने नगर के एक वरिष्ठ पत्रकार के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर स्थानीय पत्रकारों ने निंदा …
हरदोई। प्रेस क्लब पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सण्डीला 161 विधानसभा क्षेत्र से भारती जनता पार्टी भाजपा की प्रत्याशी अलका अर्कवंशी द्वारा क्षेत्र के वर्तमान विधायक राजकुमार अग्रवाल के सामने नगर के एक वरिष्ठ पत्रकार के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर स्थानीय पत्रकारों ने निंदा प्रस्ताव प्रारित किया।
भाजपा प्रत्याशी के समाचारों का किया जाएगा बहिष्कार
पत्रकारों के निंदा प्रस्ताव में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अलका अर्कवंशी के चुनाव के सम्बंधित समाचारों का पूरी तरह बहिष्कार किया जायेगा। पत्रकारों ने भजपा प्रत्याशी द्वारा अकारण अपशब्द प्रयोग की भर्तस्ना करते हुए कहा कि चुनाव जीतने से पहले ही जिस प्रत्याशी का समाज के प्रबुद्ध वर्ग के प्रति ऐसी भाषा व व्यवहार प्रयोग होगा वह प्रत्याशी चुनाव जीतने के बाद आम जनता के प्रति किस तरह का व्यवहार करेगा। इसका अंदाजा स्वयं लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: गोरखपुर: योगी के निकटतम प्रतिद्वंद्वी का चेहरा 10 मार्च को आएगा सामने
पत्रकारों ने यह भी निर्णय लिया यदि इस प्रकरण पर पार्टी हाईकमान द्वारा कोई शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती है तो इस प्रकरण को उच्च स्तर पर मजबूती के साथ उठाया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार वीपी सिंह, डॉ. केजी गुप्ता, वसीम अहमद सिद्दीकी, अनुराग अस्थाना, प्रभात अस्थाना, अमित मौर्य, हरि अमोल सिंह, मुईज़ साग़री, हिमांशु गुप्ता, लालचन्द्र चौरसिया, रामानुज यादव, रितेश सिंह लकी, मुकेश सिंह, तौहीद अहमद सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: अयोध्या: चुनाव को लेकर कोई शिकायत है तो हाजिर है सी-विजिल एप, 100 मिनट में होगा शिकायत का निस्तारण
