गौतमबुद्धनगर: सपा ने चुनाव में गड़बड़ी का लगाया आरोप, कहा- वोटर्स को डराकर भगाया जा रहा
गौतमबुद्धनगर। यूपी चुनाव में प्रथम चरण के मतदान जारी है। मतदाता बढ़चढ़कर मतदान कर रहे हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से अपनी शिकायत दर्ज कराई है। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए कहा कि कैराना में वोटर्स को भयभीत करके भगाया जा रहा है और महिलाओं से अभद्रता की जा रही …
गौतमबुद्धनगर। यूपी चुनाव में प्रथम चरण के मतदान जारी है। मतदाता बढ़चढ़कर मतदान कर रहे हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से अपनी शिकायत दर्ज कराई है। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए कहा कि कैराना में वोटर्स को भयभीत करके भगाया जा रहा है और महिलाओं से अभद्रता की जा रही है।
सपा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कैराना के कुछ बूथों पर मतदाताओं को डराया जा रहा है। वहीं बिजनौर में भी महिलाओं से अभद्रता की शिकायत सपा ने चुनाव आयोग से की है। सपा ने ट्वीट करते लिए लिखा कि शामली जिले की कैराना-8 विधानसभा के ग्राम डुंडुखेड़ा के बूथ संख्या 347, 348, 349, 350 पर गरीब वर्ग के मतदाताओं को डरा धमका कर, वोट की लाइनों से हटा वापस भेजा जा रहा है। तत्काल संज्ञान ले कार्रवाई कर सुचारू, भयमुक्त, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करे चुनाव आयोग।’ सपा ने ट्वीट में चुनाव आयोग और डीएम शामली को भी टैग किया है।
यह भी पढ़ें: अयोध्या: भाजपा हैट्रिक, सपा किला भेदने व बसपा खाता खोलने को मैदान में, जिले की हॉट सीट रूदौली में मुकाबला त्रिकोणीय
