हल्द्वानी: मौसम हुआ साफ, चटख धूप का लिया आनंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बारिश और बर्फबारी के बाद लोगों को ठंड से दिन के समय थोड़ी राहत मिली। हल्द्वानी में गुरुवार को मौसम साफ हो गया। लोगों ने दिन के समय चटख धूप का आनंद लिया। बुधवार को हुई बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में फिर से गिरावट आ गई थी। मैदान की ओर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बारिश और बर्फबारी के बाद लोगों को ठंड से दिन के समय थोड़ी राहत मिली। हल्द्वानी में गुरुवार को मौसम साफ हो गया। लोगों ने दिन के समय चटख धूप का आनंद लिया।

बुधवार को हुई बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में फिर से गिरावट आ गई थी। मैदान की ओर बर्फीली हवाएं चलने लगीं। रात के समय कड़ाके की ठंड से लोग परेशान रहे। हालांकि गुरुवार को मौसम पूरी तरह से साफ हो गया। सुबह से ही चटख धूप खिली रही। लोगों ने छतों पर अपने कपड़े सुखाए और धूप का आनंद लिया।

दिन के समय तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई। हालांकि शाम में तापमान में फिर से गिरावट आने लगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के मैदानी इलाकों में कोहरा छाएगा। पहाड़ों में पड़ी बर्फ की वजह से शीतलहर भी चलेगी।

हालांकि दिन के समय मौसम साफ रहेगा। अभी जो पूर्वानुमान है उसके अनुसार 14 फरवरी को उत्तराखंड में मौसम साफ रहेगा। इससे निर्वाचन आयोग ने भी राहत की सांस ली है। हल्द्वानी में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया है। मुक्तेश्वर में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है और यहां न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री में जा रहा है।

संबंधित समाचार