गोरखपुर: मनबढ़ों की पिटाई से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया रोड जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। जिले के झंगहा थानाक्षेत्र के मोतीराम अड्डा बंजारी टोला में बुधवार देर रात करीब 35 वर्षीय एक युवक को मनबढ़ों ने पीट-पीटकर घायल कर दिया। गुरुवार की सुबह सात बजे उसकी मौत हो गई । घटना से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों संग नौ बजे से एक घंटे तक गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर शव रखकर जाम …

गोरखपुर। जिले के झंगहा थानाक्षेत्र के मोतीराम अड्डा बंजारी टोला में बुधवार देर रात करीब 35 वर्षीय एक युवक को मनबढ़ों ने पीट-पीटकर घायल कर दिया। गुरुवार की सुबह सात बजे उसकी मौत हो गई । घटना से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों संग नौ बजे से एक घंटे तक गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया।वे हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे। स्वजनो के आरोप पर पुलिस ने गांव के ही युवक को हिरासत में ले लिया। इस पर जाम समाप्त हुआ। घटना के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

झंगहा थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा गांव निवासी 35 वर्षीय मनोज निषाद बुधवार रात घायलावस्था में गांव के ही कोलाहल निषाद के घर के पीछे निर्वस्त्र अचेत पड़ा था। उनके शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान थे। स्वजनों के अनुसार उनके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। जानकारी होने पर स्वजन उसे घर ले गये। सुबह मनोज की मौत हो गई। स्वजन गांव के ही दो लोगों को हत्या करने की बात चिल्ला चिल्ला कर कह रहे थे।

हत्या में शामिल एक व्यक्ति अचानक गांव में ही देखकर स्वजन ने गोरखपुर देवरिया मार्ग पर दौड़ा लिया। मौके पर पुलिस पहुंच कर उसे हिरासत में ले लिया।मृतक मनोज मूल रूप से चौरी चौरा थाना क्षेत्र के रामनगर का निवासी है। उसकी शादी झंगहा थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा गांव के रामदयाल निषाद की पुत्री नीता से हुई थी। वह अपने ससुराल में ही रह कर मजदूरी करता था। घटना की जानकारी होते ही एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी, झंगहा, खोराबार, चौरी चौरा पुलिस, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा अखिलानंद उपाध्याय मौके पहुंच कर जांच शुरू किया।

पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि घटना में संलिप्त दोनों अभियुक्तों मंगेश कुमार व पन्ने लाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। मनोज, मंगेश,पन्नेलाल एक साथ रात में खाना खाएं। खाना खाते समय ही मनोज ने पन्ने के पत्नी के संबंध में कुछ अभद्र टिप्पणी किया। पन्ने लाल को नागवार लगा और वही मारपीट शुरू हो गया। मारने पीटने में पन्ने लाल का मंगेश ने भी सहयोग किया। उसके बाद मनोज अपने घर चला गया, जहां आज सुबह मनोज की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:-शाहजहांपुऱ: सपा प्रत्याशी ने छवि बिगाड़ने का लगाया आरोप, कहा- गुजरात से आईं महिलाएं बिगाड़ रहीं माहौल

संबंधित समाचार