गोरखपुर: चिलुआताल थानाक्षेत्र में अज्ञात युवक का मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के जंगल बहादुर अली शेखपुरवा में गुरुवार की सुबह अज्ञात 35 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। चिलुआताल क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त होते ही घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने पहुंचकर अपने …

गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के जंगल बहादुर अली शेखपुरवा में गुरुवार की सुबह अज्ञात 35 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

चिलुआताल क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त होते ही घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने पहुंचकर अपने मातहतों क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज अजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी चिलुआताल विनोद कुमार अग्निहोत्री को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बताया कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

जांच आने के बाद ही पता चल पाएगा कि उपरोक्त व्यक्ति की मृत्यु किन कारणों से हुआ है। बहरहाल उपरोक्त व्यक्ति की लाश दो-तीन दिन पुरानी लग रही है। शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नही हैं।  पुलिस व क्षेत्रवासी शिनाख्त करने का प्रयास कर रहे हैं कि उपरोक्त व्यक्ति कौन और कहां का निवासी है।

यह भी पढ़े- लर्निंग डिसेबिलिटी की पहचान से अक्षम बच्चे का किया जा सकता है शैक्षिक प्रबंधन: अर्पिता चटर्जी

संबंधित समाचार