भाजपा के नेता अपने गिरेबान में झांके : रामगोपाल यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने गुरूवार को कहा कि उनकी पार्टी पर परिवारवाद और गुंडागर्दी का आरोप लगाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उनके नेताओं को अपने गिरेबान पर झांक कर देखना चाहिये। इटावा सदर विधानसभा सीट पर सपा उम्मीदवार सर्वेश शाक्य के समर्थन में आयोजित जनसभा …

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने गुरूवार को कहा कि उनकी पार्टी पर परिवारवाद और गुंडागर्दी का आरोप लगाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उनके नेताओं को अपने गिरेबान पर झांक कर देखना चाहिये।

इटावा सदर विधानसभा सीट पर सपा उम्मीदवार सर्वेश शाक्य के समर्थन में आयोजित जनसभा में प्रो यादव ने कहा कि भाजपा के नेता सपा पर परिवारवाद का आरोप लगाते है जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पुत्र नोएडा से चुनाव लड़ रहा है वहीं दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का नाती, बहू और पुत्र सभी चुनाव चुनाव लड़ रहे है। हर किसी को पता है कि भाजपा का कौन-कौन नेता के पुत्र पुत्री भाई और अन्य परिजन चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं लेकिन सपा को बदनाम करेंगे ।

रामगोपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोज कहते है कि सपा को यादवों और गुंडों की पार्टी है यानी पूरी यादव कौम गुंडा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पांच कालीदास मार्ग स्थित सरकारी आवास को खाली करने पर उसे गंगाजल से धोया गया। दरअसल, भाजपा के लोगों की मानसिकता ही अपवित्र है, इसलिए इनको हर हाल में सत्ता से बाहर किए जाने की बेहद जरूरत है। समाजवादी पार्टी को 2012 में पूर्ण बहुमत हासिल हुआ था अबकी बार ऐसा लगता है कि उससे भी अधिक सीटे हासिल होगी।

सपा महासचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी लगातार सपा के नेताओं को गुंडा कह कर संबोधित कर रहे हैं जबकि खुद उनका अपराधिक खाका चुनाव आयोग के पास दर्ज है और वो अपने आप को साफ सुथरा बता कर के लोगों को गुमराह करने में जुटे हुए हैं।
इतना ही नहीं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भी अपराधिक डाटा चुनाव आयोग के पास है। भाजपा ने देश को बेचने और झूठ बोलने के सिवा कुछ काम नहीं किया। आगामी दस मार्च को प्रदेश को भाजपा के शासनकाल से निजात मिल जायेगी और अखिलेश मुख्यमंत्री बनेंगे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: हमसफर एक्सप्रेस सहित डेढ़ दर्जन ट्रेनें लेट, यात्री परेशान

संबंधित समाचार